जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बीते दिनों शहर के गांधी नगर वार्ड में हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण की चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार है. पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी किये हुए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिया है.

ज्ञात हो कि बीते दिनों गांधी नगर वार्ड निवासी एक महिला 16 जुलाई की शाम करीबन 6 बजे अपने दो मंजिला मकान में ताला लगाकर अपने परिजनों के पास रानसरगीपाल करंजी गई हुई थी. महिला पेशे से शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. अगले दिन 17 जुलाई की सुबह 6 बजे पड़ोसी ने महिला को फ़ोन कर बताया कि उनके मकान के नीचे के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है. ताला टूटने की जानकारी मिलते ही महिला वापस अपने घर पहुंची. महिला ने अपने घर की पहली मंजिल में जाकर देखा तो वहां के दरवाजे में ताला लगा हुआ था लेकिन खिड़की में लगी जाली टूटी हुई थी. इसके बाद महिला ताला खोलकर कमरे में गई. कमरे में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था. वहीं अलमारी का लॉक भी टूटा मिला. महिला ने अलमारी के लॉकर की तलाशी ली. लॉकर में से महिला के सोने के आभूषण और 8 हजार रुपये नगद गायब मिले. जिसकी कुल कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है. इसके साथ ही अलमारी में रखा महिला का पर्स भी गायब मिला. जिसमें महिला का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे. इसके बाद पीड़िता ने इस मामले को लेकर बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई थी. इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को शक के आधार पर पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध युवकों से कड़ी पूछताछ शुरू की. कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों दशरथ सिंह उर्फ वीनू (19) निवासी गंगानगर वार्ड और परित सोना (22) निवासी बड़े मारेंगा ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने इन आरोपियों के पास चोरी किये हुए 1 लाख 47 हजार रुपये कीमती सोने के आभूषण भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने 457, 380, 34 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed