बीजापुर (चेतन कापेवार) मोर आवास मोर अधिकार के तहत जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने भाजपा ने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर विधायक निवास घेरा।
जिला मुख्यालय में भाजपा ने नया बस स्टैंड बीजापुर में धरना प्रदर्शन कर आवासहीन हितग्राहियों को आवास देने की मांग की है, मोर आवास मोर अधिकार रैली में हजारों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास वंचित महिलाएं, पुरुष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि 4 साल पहले कांग्रेस सरकार विभिन्न वादे करके सत्ता में आई लेकिन यह सरकार जनता की रोटी और मकान छीनने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए 16 लाख प्रधानमंत्री आवास भेजे, लेकिन भुपेश सरकार उसे गरीबों तक पहुंचने क्यों नहीं दे रहे हैं।
पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि भूपेश बघेल जी जनता जानना चाहती है कि जन्नत के समान अधिवेशन आप छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे खर्च कर रहे हो लेकिन गरीब के मकान के लिए आपके पास पैसा नहीं है।यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा है और अन्याय है। साथ ही गागड़ा ने कहा कि आज हम जनता के साथ रैली लेकर निकले हैं। याद रखें अगर आपने फिर भी गरीबों को मकान नहीं दिए जनता से किए वादे पूरे नहीं किए तो इतिहास गवाह है कि जनता के गुस्से की यह आक्रोश से कई सरकारों को उखाड़ फेंक चुके हैं।
धरना, रैली व विधायक निवास घेराव का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पर हल्ला बोला,अगर फिर भी सरकार नहीं चाहती और गरीबों को उनका हक, उनका अधिकार प्रधानमंत्री आवास नहीं देती है तो जनता के साथ मिलकर सरकार के सारे द्वार रोक दिए जाएंगे, जाम कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश जी अपने आकाओं को खुश करने के लिए आप मानवता मत भूल जाइए। आप का प्रथम दायित्व अपनी जनता की ओर है उन्हें उनका हक दिलवाइये।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आवास प्रभावितों के साथ नया बस स्टैंड से रैली लेकर विधायक निवास घेरा और हल्ला बोला। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने आवास के लिए फार्म के साथ शामिल थी। विधायक निवास के बाहर पुलिस प्रशासन ने रैली को बैरिकेड लगाकर रोक दिया आगे नहीं जाने दिया जिससे आक्रोशित होकर प्रभावित जनता नारे लगाकर भूपेश सरकार से मोर आवास मोर अधिकार दिलाने की मांग की।
रैली में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट , विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, ऊर्मिला तोकल, जिला महामंत्री गोपाल पवार, सतेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घसीराम नाग, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष जिला राम राना, नंद किशोर राणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलदेव उरसा, प्रदेश युवा कार्य समिति सदस्य फूलचन्द गागड़ा, महिला मोर्चा के नीता शाह, महेश्वरी झाड़ी, बसंती लिंगम, पूजा पोदी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed