जगदलपुर। मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह भारत ने रोहित सिंह आर्य को प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही मुकेश पारीक को अध्यक्ष, मनोज कुमार साहू को चैयरमैन और राजेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मानवाधिकार सहायता संघ भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था है जो कि विगत कई वर्षों से मानवाधिकार, भ्रष्टाचार और लोकहित में सक्रियता कार्य कर रहा है। वर्तमान में मानवाधिकार सहायता संघ भारत के 28 राज्यों सहित नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, बर्मा, म्यांमार, बंगलादेश जैसे 10 देशों मे सक्रियता से कार्य कर रहा है।

ज्ञात हो कि श्री आर्य बस्तर संभाग में अपने सामाजिक कार्यों के लिये जाने जाते है। वे कई संगठनों में संरक्षक, अध्यक्ष व पदाधिकारी है। श्री आर्य ने कई आंदोलनों की शुरुआत व सहभागिता और आमजनों के जमीनी मुद्दों के साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों को मुखरता से उठाने की वजह से भी इनकी विशिष्ट पहचान बनी हुयी है। श्री आर्य को वर्तमान में प्रदेश स्तर पर संगठन निर्माण करने की जिम्मेदारी मिली है। गौरतलब है कि श्री आर्य को अन्ना आंदोलन काल से लेकर तमाम अन्य स्थानीय आंदोलनों और संगठनों तक लिए संगठन निर्माण के कार्य में सिद्धस्त प्राप्त है, इसी विशिष्ट कुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन्हें प्रदेश प्रमुख का दायित्व देते हुए राज्य में संगठन निर्माण की महती भूमिका दी है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री आर्य ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश भर में लगातार मानवाधिकार उल्लंघन और अताह भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है जिससे आम जनमानस का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संघ के माध्यम से लोगों के अधिकारों को उनको दिलवाने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने पुरज़ोर तरीके से कार्य किया जाएगा। प्रारंभिक तीन माह में प्रदेश के सभी जिलों में संगठन पुनर्गठन की कार्यवाही की जाएगी, ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया जा रहा है जो सामाजिक कार्यों में विशिष्ट भूमिका निभा रहे है। अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed