जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। बस्तर पुलिस के द्वारा नए साल के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शहर के मेन रोड, फ़ूड कोर्ट, दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया। इसके साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से चेकिंग की जा रही है। वहीं ओड़िसा के सीमावर्ती क्षेत्रों नगरनार, बकावण्ड, परपा में भी वहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही शराबी वाहन चालकों के खिलाफ भी यातायात पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed