दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत भटपाल में नेउरनार पारा की बोदली बाई उम्र 60 वर्ष दोनों पैरों से विकलांग हैं…बारसूर ब्लॉक अध्यक्ष अमूलकर नाग ने इसकी जानकारी जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा को दी, जिसके बाद तुलिका ने बोदली बाई को तत्काल जिला मुख्यालय बुलाकर उन्हें अपने हाथों से ट्राइसिकल दिया… तुलिका ने बोदली बाई को आश्वासन किया कि शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उसे दिलाया जाएगा… इस दौरान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव उपस्थित थे…