दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। भाजपा को सत्ता से दूर हुए छत्तीसगढ़ में महज अभी चार साल ही हुए जिला भाजपा की हालत हुई बदत्तर,भाजपा जिला कार्यलय 6 महीने से अंधेरे में डूब हुआ है,संगठन कटी हुई बिजली लाइन को नही जुड़वा पा रहा है,दंतेवाड़ा में भाजपा के प्रदेश स्तर तक के नेता मौजूद हैं, जो संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं, पर जिला भाजपा कार्यलय की कटी हुई बिजली लाइन को कोई जुड़वाने पार्टी को आर्थिक सहयोग नही दे रहा है, दंतेवाड़ा में भाजपा बुरे दौर से गुजर रही है,यंहा विधायक पद की टिकट के लिए लंबी लाइन है,सभी टिकट के दावेदारों के अलग अलग गुट है दंतेवाड़ा में भाजपा के सभी दावेदार प्रदेश से आने वाले नेताओं के स्वागत में लाखों रुपये होर्डिंग और फ्लेक्स में फूंक अपने दावेदारी प्रस्तुत करने में कोई भी पीछे नही रह पर कार्यलय व संगठन की मजबूती का सारा दारोमदार जिला अध्यछ के भरोसे छोड़ दिया गया है।
प्रदेश भी आ कर लौट गए लेकिन नही जुड़ी बिजली
अभी कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यछ अरुण साव भी दंतेवाड़ा के दौरे पर पहुंचे थे,तब भी भाजपा कार्यलय की बिजली कटी हुई थी,पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यछ के दौरे के लिए कंही से एक दिन के लिए बिजली की व्यवस्था कर ली गई थी,प्रदेश अध्यछ के साथ प्रतिपक्ष के नेता भी पहुंचे थे दंतेवाड़ा साथ ही दंतेवाड़ा विधानसभा के लिए बनाए गए प्रभारी भी लगातर दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहतें है पर इस ओर किसी का ध्यान नही जा रहा।