बीजापुर (चेतन कापेवार)। आज रविवार को हथियारों से लैस नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैम्प के लिए सब्जी पहुंचाने वाले एक वाहन को आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल इस मामले की किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे में स्थित सारकेगुड़ा सीआरपीएफ कैम्प से महज 2 किमी की दूरी पर एक पिकअप वाहन को 10 से 15 संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। उक्त वाहन मोक्कुर सीआरपीएफ कैम्प के जवानों के लिए सब्जी पहुंचाने जा रहा था। इस मामले की अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।