सुनील कश्यप, जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित तोकापाल के मोरठपाल में एक बार फिर से मगरमच्छ को देखा गया है। कोयर नाले में मगरमच्छ देखने से इलाके में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। बस्तर में मौसम खुलने के दौरान मगरमच्छ नाले के किनारे धूप निकलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आसपास खेती किसानी करने पहुंचे लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। जिन्होंने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। इससे पहले भी बीते वर्ष इसी नाले में मगरमच्छ को देखा गया था। मोरठपाल के ग्रामीण बबलू ने बताया कि 1 साल पहले भी इसी नाले में एक मगरमच्छ देखा गया था लेकिन उसका आकार छोटा था लेकिन इस बारिश में देखे गए मगरमच्छ का आकार बड़ा है। यही कारण है कि इस नाले में मगरमच्छ दिखने से आसपास के ग्रामीण नाले के नजदीक जाने से डर रहे हैं। क्योंकि अधिकतर ग्रामीण इसी नाले में मछली पकड़ने के लिए जाते थे। इधर मगरमच्छ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को भी दे दिया है। यह नाला बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी से जुड़ती है।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed