दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। गीदम आडिटोरियम में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर पाठ्य पुस्तक व स्कूल बैग देकर स्वागत किया गया। जिपं सदस्य सुलोचना ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे समय के बाद आप सभी बच्चों से मुलाकात हुई है। कोरोना काल में पढ़ाई का नुकसान हुआ है उसे अब पूरा करना है। सुलोचना ने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि पढ़ाई से हम किसी भी कठनाई को हम आसानी से पार कर सकते हैं। पढ़ाई के माध्यम से ही हम अपना भविष्य बना सकतें हैं और अपने माता पिता, गुरुजनों का रौशन कर सकतें हैं। उन्होंने शिक्षकों के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में अपने जान की परवाह ना करते हुए शिक्षा का अलख जगाए रखा। जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था तब हमारे शिक्षक बच्चों का भविष्य सँवारने में लगे थे। सुलोचना ने आगे कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में शिक्षा को विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा के स्तर को उठाने का प्रयास कर रही है, जिसका सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है। स्कूली बच्चों के लिए सजग भूपेश सरकार लगातार उनके हक में फैसले देकर उनका भविष्य संवार रही है। इस मौके पर सरपंच आरती कोवसी, रवीश सुराना, मनकूराम लेकामी, इतवारी साहू समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed