सुनील कश्यप, जगदलपुर। जगदलपुर शहर के नजदीक एक सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क हादसे का शिकार होकर पलट गई है। और इस हादसे में 20 से अधिक छात्राओं को चोटे आई है। जिनका उपचार महारानी अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से नाइट ड्यूटी कर सभी छात्राएं आदेश्वर एकेडमी खम्हारगांव के लिए लौट रही थी। इसी दौरान सेमरा के पास चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर छात्राओं से भरी बस पलट गई। हादसे की शिकार हुए बस में 30 छात्राएं सवार थी और लगभग 20 छात्राओं को चोटें आई हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही 108 की टीम और 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि 6 छात्राओं को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed