सुनील कश्यप, जगदलपुर। टाइम पूछने के बहाने एक महिला का बैग छीनकर भागने वाले लूटेरों को बस्तर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि बीते कल शुक्रवार को ग्रामीण इलाके की एक महिला सामान खरीदने गोल बाजार पहुंची हुई थी। तभी अचानक एक बाइक में सवार दो अज्ञात युवक उसके पास आकर रुक गए। इसके बाद युवकों ने महिला से टाइम पूछा। महिला उनको टाइम बताने ही वाली थी कि अचानक बाइक सवारों ने महिला का बैग छीन लिया। बैग छीनने का बाद बाइक सवार दोनों अज्ञात युवक वहां से भाग गए। इस दौरान महिला के बैग में मोबाइल फ़ोन और रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद महिला ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोतवाली टीआई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली। पहचान होने के बाद पुलिस ने लूटेरों को ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने शहर में घूम रहे बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ शुरू की। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त से रुपये उधार लिए थे। और अपने दोस्त को वापस देने के लिए उनके पास रुपये नही थे। इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 25 सौ रुपये नगद, मोबाइल फ़ोन और घटना में इस्तेमाल किया बाइक बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी अविनाश श्रॉफ (19) निवासी अटल आवास सन सिटी और एक नाबालिक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed