जगदलपुर। पेट्रोल – डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों की भी बढ़ती कीमत को लेकर बस्तर जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बस्तर जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष ने देश की बढ़ती महंगाई को केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया है।

बस्तर जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष कमल झज्ज ने कहा कि पेट्रोल – डीजल साथ घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों की वजह से देश की महिलाओं की जेबों पर आर्थिक बोझ बढ़ते जा रहा है। गृहिणियों को घर चलाने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कमल झज्ज ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों के कारण महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। महिलाओं को अपने बच्चों की शिक्षा से लेकर उनके परिवार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा अन्य चीजों को लेकर चिंता बढ़ गई है। गैस सिलेंडर महंगे होने की वजह से महिलाओं के घर का बजट चरमरा गया है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। पेट्रोल – डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से आने वाले दिनों में लोगों को आवागमन की समस्या बनने वाली है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों देश के लोग पुराने दिनों की तरह बैलगाड़ियों में बैठकर एक से दूसरे जगह जाने पर मजबूर हो जाएंगे। देश में बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार सिर्फ केंद्र की भाजपा सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *