बस्तर जिला कोया कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन, कमल नाग बने अध्यक्ष, शिक्षा व एकजुटता पर जोर……

जगदलपुर- कोया कुटमा समाज बस्तर संभाग के अंतर्गत रविवार 11 अक्टूबर को संभागीय कार्यालय परपा जगदलपुर में बस्तर जिला कोया कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया. इस दौरान समाज के प्रमुख पदाधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. गठन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. गठन प्रक्रिया में लखमा कर्मा ने पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई. वहीं बदरू मंडावी, आनंद मुड़ामी, छन्नू सोढ़ी सहित व अधिकारियों ने प्रक्रिया को संपन्न कराने में सहयोग किया.

कमल नाग को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवगठित कर्मचारी प्रकोष्ठ में नरेंद्र कर्मा को संयोजक, चैतनराम मुचाकी को संरक्षक और कमल नाग को अध्यक्ष बनाया गया. डमरूराम कौशिक, दौलत पोयाम, टांगूरूराम नाग, अर्जुन नाग, सूदरूराम गोडियामी, विशुलाल पोयाम और नरेश कुमार कश्यप को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. महेंद्र कश्यप को सचिव, रोहित कुमार कश्यप को सहसचिव व मुड़ोराम कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए. इसके अलावा संगठन, मीडिया, विधि और सांस्कृतिक प्रभारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई.

समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम में कोया कुटमा समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष हिड़मो मंडावी, संरक्षक सोमारू कर्मा, सचिव हिरमा कश्यप, सहसचिव लखी राम कोर्राम, संभागीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिरमो वट्टी, उपाध्यक्ष हिरमा सोढ़ी और सचिव महेंद्र मंडावी सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर समाज प्रमुखों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और संगठनात्मक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रकोष्ठ समाज के कर्मचारियों को एकजुट करने, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. समाज के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवगठित प्रकोष्ठ आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए कोया कुटमा समाज के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles