जगदलपुर (डेस्क) – जिले के दरभा इलाके में वन विभाग ने आज सोमवार की तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बेशकीमती साल की लकड़ी से भरी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है. तस्कर विभाग की टीम को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में वन मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

​यह घटना कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के नेतानार-छोटेकवाली मार्ग की है. वन विभाग को यहां लकड़ी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विभाग की टीम ने घेराबंदी की. आज सुबह तड़के करीब 5 बजे, टीम ने एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले.

​तलाशी में गाड़ी से 0.855 घन मीटर साल की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी गई है. वन विभाग के एसडीओ देवलाल दुग्गा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस कार्रवाई से इलाके में लकड़ी तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed