जगदलपुर (अशोक नायडू) – आंध्र प्रीमियर लीग सीज़न – 2 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुंटूर जेंट्स और विजयनगरम के बीच हुए मुकाबले में गुंटूर जेंट्स की टीम विजेता रही.

गुंटूर जेंट्स के खिलाड़ियों ने 22 रन से यह मैच जीत लिया. गांधी मैदान में खेले गए इस मैच में गुंटूर जेंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाएं, जबकि विजयनगरम की टीम 44 रनों में ही सिमट कर रह गई. 25 जनवरी से 30 जनवरी तक खेले गए आंध्र प्रीमियर लीग सीजन – 2 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें गुंटूर जेंट्स और विजयनगरम की टीम फाइनल तक पहुंची. इस पूरे सीज़न के मैन ऑफ द सीरीज गुंटूर जेंट्स के स्टार बल्लेबाज दंति राव रहे. वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दन्ती राव ने जीता. इसके अलावा बेस्ट बॉलर रोहित राव और बेस्ट फील्डर भी दंति राव रहे. आंध्र प्रीमियर लीग सीजन – 2 के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में ए. वीर राजू. के .सत्यनारायण, पंडित पी. शंकर राव और एम. दिगंबर राव, एम. रवि भूषण राव, ए. अप्पा राव, निकेत राज झा, हिमांशु राव उपस्थित थे. इसके साथ ही स्वागतकर्ता में आंध्र समाज के अध्यक्ष जयंत नायडू , उपाध्यक्ष राजू सेनापति, क्रीड़ा सचिव राजेश राव, एल. श्रीनिवास राव, राजारत्नम, नरसिंह राव, एंटी अर्जुन राव, नागेश्वर राव, डी. कोटेश्वर राव नायडू, एस. श्यामू राव, ई. आनंद राव, उदय राव, सुरेश नायडु, प्रकाश राव, अनिल राव मौजूद रहे.

इस मौके पर आंध्र समाज के अध्यक्ष जयंत नायडू ने कहा कि समाज के युवाओं ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से सद्भावना का परिचय दिया है. 5 दिन तक खेले गए इस मैच में समाज के सभी युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया. अध्यक्ष ने कहा कि समाज के द्वारा भविष्य में भी इस तरह के खेल के आयोजन किए जाएंगे. विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथियों ने ट्राफी देते हुए शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed