जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में बीते कल सोमवार की देर रात नक्सलियों ने जनअदालत लगाया. इस जनअदालत में नक्सलियों ने माड़वी दुलारू निवासी माटवाड़ा पर पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करने का आरोप लगाया. आरोप लगाने के बाद नक्सलियों ने बड़ी ही बेरहमी से माड़वी दुलारू की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सूत्रों की माने तो इस हत्या को नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमिटी के नक्सलियों ने अंजाम दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने कई ग्रामीणों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उनकी निर्ममता से हत्या कर दी है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed