जगदलपुर. शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के मदर टेरेसा वार्ड में रहने वाले मनीष संदुजा नामक एक युवक ने बीती रात अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इसके साथ ही पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.