दंतेवाड़ा। जिले के ढोलकाल की पहाड़ियों में आज देर शाम डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 ईनामी नक्सलियों को डीआरजी के जवानों ने मार गिराया है। जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए है।
मामले की जानकारी देते हुये दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गये नक्सलियों में 1 लाख का ईनामी बिरजू केकम मिलिशिया प्लाटून कमांडर, जग्गू केकम, आरपीसी वाइस प्रिसिडेंट, और अजय ओयामी मिलिशिया प्लाटून मेम्बर है। जिन्हें डीआरजी के जवानों ने शिनाख्त किया है।
घटना के बाद जवानों ने घटना स्थल की सर्चिंग की और जवानों ने घटना स्थल से 3 देशी बन्दूक, 5 पिठ्ठू, 3 किलो वजनी बम, के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल में सर्चिंग जवानों की जारी है।