जगदलपुर. सुरक्षाबलों के द्वारा संभाग में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज शुक्रवार को नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली स्मारक को नष्ट कर दिया है.

नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम को साल्हेपाल, भटबेड़ा और आसपास के इलाकों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था. छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के भटबेड़ा में नक्सलियों ने लकड़ी का स्मारक बना रखा था. उक्त स्मारक को सुरक्षाबल के जवानों ने आग के हवाले करते हुए उसे नष्ट कर दिया है.