दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कल प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। एनएसयूआई के सदस्यों व स्कूल प्रबंधन ने साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित की थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा उपस्थित रही। सुलोचना ने स्कूली बच्चों के साथ केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एनएसयूआई से जुड़े राकेश मंडावी ने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज बड़े ही सादगी पूर्वक मनाया गया। एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं इस कार्यक्रम मैं अपनी सहभागिता निभाई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य सुलोचना ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल कांग्रेस सरकार की सोच है। इस स्कूल के माध्यम से उन्होंने शिक्षा का स्तर उठाने का प्रयास किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से आज सभी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देती हूं कि उन्होंने इतना बढ़िया आयोजन किया। सुलोचना ने आगे कहा कि बच्चों में आज सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिम को लेकर जो उत्साह है वह देखते ही बना रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में भी सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सुलोचना ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान राकेश मंडावी, प्रिंसिपल, रुपाली गुप्ता समेत अन्य स्टाफ मौजूद थे।