बीजापुर (डेस्क) – जिले के धुर नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र के फुतकेल गांव में बीती रात लगभग 8:30 बजे सनसनी फैल गई. यहां सोयम धर्मैय्य्या (60 वर्ष, पिता बुच्चा) नामक एक वृद्ध ग्रामीण की अज्ञात हमलावरों ने नृशंस हत्या कर दी.

​मृतक सोयम धर्मैय्य्या अपने घर पर पत्नी के साथ सोए हुए थे, तभी तीन से चार अज्ञात बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर आ धमके. हमलावरों ने सीधे वृद्ध के सिर पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से वार किया और उन्हें खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए.

सस्पेंस बरकरार : नक्सल कनेक्शन या रंजिश का बदला ?

​इस वारदात ने पूरे इलाके में भय और सस्पेंस पैदा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर किसी भी तरह का कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है. यही वजह है कि हत्या के पीछे का मकसद गहरा गया है.

नक्सली साजिश : क्या यह नक्सलियों द्वारा दिया गया कोई गुप्त फरमान था, जहां बिना पर्चा छोड़े दहशत फैलाई गई?

आपसी खूनी रंजिश : क्या गांव में सोयम धर्मैय्य्या की किसी के साथ पुरानी और गहरी दुश्मनी थी, जिसने बदला लेने के लिए इस क्रूर तरीके को अपनाया?

​फिलहाल पुलिस हर एंगल से गहन जांच कर रही है. सूचना मिलते ही बासागुड़ा से पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. तस्दीकी के बाद ही हत्या के असली मोटिव का खुलासा हो पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed