जगदलपुर- घने जंगलों से भरपूर बस्तर के जंगलों में लगातार नए नए जीव इंसानी नजरों के सामने आ रहे हैं. बीते दिनों बस्तर जिले के डिलमिली रेलवे स्टेशन में निशाचर छिपकली मिली है. यह काफी दुर्लभ प्रजाति की छिपकली है. वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में मिली छिपकली का नाम पेंटेड लेपर्ड गेको है . वन विभाग के SDO योगेश कुमार रात्रे ने बताया कि बीते सप्ताह डिलमिली के रेलवे स्टेशन में एक लेपर्ड मिला है. यह लेपर्ड बस्तर जिले में पाए जाने वाले लेपर्ड से मिलता जुलता है. एक्सपर्ट ने बताया इसका नाम पेटेंड लेपर्ड गेको बताया है. जो इससे पहले आंध्रप्रदेश के इलाके में देखा गया था. इसे लेकर विशेषज्ञों की जांच की आवश्यकता है. फिलहाल इसका रेस्क्यू कर उपयुक्त स्थान में छोड़ दिया गया है. जिसकी निगरानी रखी जा रही है. यह काफी रेयर प्रजाति की है. और यह दिन में दिखाई भी नहीं देता है.
इस छिपकली की खासियत यह है कि इसमें 2 दर्जन से अधिक बड़े और नुकीले शल्क होते हैं. यह रातः के समय ही सूरज ढलने के बाद भोजन करने के लिए बाहर निकलती है. जमीन को चाटकर अपने शिकार का पता लगाती है. छिपकली का रंग भूरा और पीला कलर का होता है. हालांकि पूंछ का कलर पूरे शरीर से अलग होता है. जो सफेद और काले कलर का होता है. यह छिपकली दिनभर बिल के अंदर, पत्थरो के नीचे या झाड़ियों में छुपी रहती है.