सुकमा (नवीन कश्यप) – नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा एजेंसियों को ऐतिहासिक सफलता मिली है. तेलंगाना पुलिस के समक्ष आज 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसे माओवादी संगठन के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.
प्रमुख आत्मसमर्पण : आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी केन्द्रीय कमेटी के सदस्य आजाद अप्पासी नारायण और नक्सली कमांडर हिड़मा का बेहद खास सहयोगी एर्रा शामिल हैं.
बटालियन 01 में सक्रिय : एर्रा लंबे समय से नक्सलियों की बटालियन नंबर 01 में सक्रिय था और हिड़मा के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है.
डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण : इन सभी 37 माओवादियों ने तेलंगाना डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.
आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस : इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी आज दोपहर तेलंगाना पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी.