जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर संभाग माओवाद प्रभावित ​बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 06 माओवादियों के शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं.

समय और ऑपेरशन का विवरण

सर्च ऑपरेशन की शुरुआत : माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर, डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

मुठभेड़ का समय : पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच फायरिंग शुरू हुई, जो शाम तक रुक-रुक कर जारी रही.

मौके से बरामदगी

​सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद हुई है:

मुठभेड़ में मारे गए 06 माओवादियों के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, 303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामाग्री एवं माओवादी सामाग्री बरामद की गई है.

उच्चाधिकारियों की प्रक्रिया

​पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने इस अभियान को “निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त” बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन हो चुका है.

वर्तमान स्थिति

​ऑपरेशन अभी भी जारी है. अन्य फरार माओवादी कैडरों की घेराबंदी करने के लिए DRG, STF, बस्तर फाइटर्स, CRPF और CAF की अतिरिक्त टीमों को आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है. अधिकारियों ने ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल मुठभेड़ के स्थान और सुरक्षाबलों की संख्या से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की है.

अगला कदम

​पुलिस ने पुष्टि की है कि अभियान पूर्ण होने के पश्चात एक विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed