जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर पुलिस ने दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के दौरान अवैध जुआ खेलने वालों पर ऐसा शिकंजा कसा है कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने ‘जुए के गढ़’ कहे जाने वाले कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 47 मामले दर्ज किए हैं और 155 जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है.

​आज गुरुवार को यह सनसनीखेज जानकारी ASP महेश्वर नाग द्वारा मीडिया को जारी की गई. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश पर यह विशेष मिशन-मोड अभियान 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच चलाया गया था.

बोधघाट बना जुआ का सबसे बड़ा अड्डा, ₹1.17 लाख की रिकॉर्ड जब्ती

​जारी आंकड़ों के अनुसार, बस्तर पुलिस ने इस अभियान में कुल ₹2,23,990/- (दो लाख तेईस हजार नौ सौ नब्बे रुपये) की भारी-भरकम नकद राशि जब्त की है. सबसे चौंकाने वाली कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई, जिसने अकेले ही जुआ के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया.

ASP ने साफ किया कि दीपावली के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुए और सट्टे पर प्रभावी नियंत्रण करना ज़रूरी था. पुलिस की इस कार्रवाई ने त्यौहार के मौके पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम कसी है.

​ASP महेश्वर नाग ने आगे कहा, “बस्तर पुलिस ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी. यह कार्रवाई जनशांति और अपराध-मुक्त समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

जुए के बड़े अड्डों पर पुलिस की स्ट्राइक

​बोधघाट – (₹1,17,500/- जब्त)
​भानपुरी – (₹52,540/- जब्त)
​बस्तर – (₹19,880/- जब्त)

​पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों और जुआरियों में दहशत का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed