जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर पुलिस ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए तीन लग्ज़री वाहनों में भरकर लाई जा रही लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. यह शराब मध्यप्रदेश (MP) से तस्करी कर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाई जा रही थी. इस पूरे ऑपरेशन में 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से अधिकतर दुर्ग जिले के रहने वाले हैं. ​आबकारी अधिनियम के तहत यह बड़ी गिरफ्तारी बीते कल गुरुवार को भानपुरी थाना क्षेत्र में हुई है.

जब्त माल और चौकानें वाले आंकड़ें

​जब्ती में मिली 55 पेटी गोवा व्हीस्की (कुल 495 बल्क लीटर) की कीमत अकेले ही ₹3.52 लाख रुपये आँकी गई है.

जब्त वाहन : तस्करों ने शराब परिवहन के लिए आम वाहनों का नहीं, बल्कि तीन महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया.

​स्कॉर्पियो-N (CG04-QD-7778), ​

सियाज (CG04-PB-7951), ​

डस्टर (CG04-HD-6858).

कुल कीमत : शराब, गाड़ियों और 9 मोबाइल फोन को मिलाकर कुल ₹18 लाख से अधिक का माल जब्त हुआ है.

बड़े शहरों से जुड़े ‘शराब माफिया’

​पुलिस की घेराबंदी में फरसागुड़ा से मुरकुची मार्ग पर पकड़े गए ये सातों आरोपी एक बड़े अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं. पुलिस अब इस सिंडिकेट के ‘किंगपिन’ (मुख्य सरगना) की तलाश में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग जिले के चार, कोंडागांव के दो और बस्तर का एक आरोपी शामिल है.

गिरफ्तार किए गए 7 ‘शराब माफिया’

● ​मयंक गनवीर (उम्र 23 वर्ष) – निवासी प्रगति नगर, रिसाली, नेवई, जिला दुर्ग

● ​अमन राय (उम्र 25 वर्ष) – निवासी मड़ोदा उमरकोटी, उतई, जिला दुर्ग

● ​धनराज सिंह ठाकुर उर्फ लाला (उम्र 26 वर्ष) – निवासी सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग

● ​चिराग यादव उर्फ चिकू (उम्र 19 वर्ष) – निवासी भिलाई सेक्टर 10, जिला दुर्ग

● ​हुपेन्द्र नाग (उम्र 28 वर्ष) – निवासी मुरकुची आवासपारा, भानपुरी, जिला बस्तर

● ​जितेन्द्र कुर्रे उर्फ कल्लू (उम्र 30 वर्ष) – निवासी जामकोटपारा, जिला कोंडागांव

● ​प्रमेन्द्र कुर्रे उर्फ छोटू (उम्र 24 वर्ष) – निवासी जामकोटपारा, जिला कोंडागांव

​पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और अब इस तस्करी के पीछे की पूरी चेन का पता लगाने के लिए गहन जाँच शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed