जगदलपुर (डेस्क) – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भव्य कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. बस्तर जिला धाकड़ समाज की ओर से ग्राम कुम्हली क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा में भगवान धरणीधर जयंती भव्य शोभा यात्रा के साथ हर्ष पूर्वक मनाई गई. पिछले वर्ष यह कार्यक्रम बिंता क्षेत्र में बनाई गई थी, इसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आयोजन में 18 क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष सचिव धाकड़ समाज के लाेग परिवार सहित शामिल हुए.

भगवान धरणीधर की विधि विधान से सामूहिक पूजा – अर्चना कर शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से चौक चौराहा होते हुए डीजे की धुन के साथ तिरंगा लहराते हुए घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा, जय धरणीधर जय धाकड़ समाज का नारा लगाते हुए पुनः दुर्गा मंदिर एकत्रित हुए. जिसमें भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी. समारोह में समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया. समारोह में बस्तर धाकड़ समाज पं क्र 10281 के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोग प्रगति कर रहे हैं. ऐसे आयोजन इन व्यक्तियों को एक मंच पर ला रहे हैं. उपाध्यक्ष भद्रीनाथ ठाकुर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए एकजुट होकर सतत कार्य करें समाज के युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है. समाज के छात्र – छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर अच्छे मुकाम हासिल करें. तब ही समाज की एकजुटता नजर आनी चाहिए. धाकड़ समाज महिलाएं भी अधिक संख्या में उपस्थित हुए समाज में महिलाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया.
समारोह में बिंता क्षेत्र के गोकुल सिंह ठाकुर, संरक्षक सोनाधार ठाकुर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पूरन ठाकुर, तुलाराम ठाकुर, भद्रीनाथ ठाकुर, किशन ठाकुर, गोविन्द सिंह ठाकुर, अयोध्या ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, प्रवक्ता शंकर सिंह ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष शशिन्द्र ठाकुर, जिला सदस्य चंद्रशेखर ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, बिन्ता क्षेत्राध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर, तोकापाल अध्यक्ष खगेश्वर ठाकुर, मधोता क्षेत्राध्यक्ष हाकिम सिंह ठाकुर, प्रेमसागर ठाकुर, उदय ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पदमनी ठाकुर, सचिव मंदना ठाकुर, गोमती ठाकुर, श्रेया ठाकुर, पूर्णिमा ठाकुर और सभी क्षेत्र अध्यक्ष सचिव समाज के वरिष्ठ कनिष्ठ युवा सभी समाज सेवक उपस्थित रहे.