जगदलपुर (डेस्क) – टोल टैक्स नाके से सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ ही मांगें पूरी नही होने पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों धरना प्रदर्शन और नाकेबंदी करने की भी बात कही है.

इस मामले में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि रायपुर टोल से धमतरी से जगदलपुर के बीच की दूरी लगभग 294 किमी है. इस बीच बढ़ईगुड़ा, मसोरा, चारामा और आगे जगतारा फिर धमतरी में टोल नाका संचालित हो रहा है. लेकिन कांकेर में स्थित पप्पू ढाबा के आसपास नया टोल नाका बनाया जा रहा है. 4 टोल प्लाजा होने के बावजूद नया टोल प्लाजा बनाया जाना नियम विरुद्ध है. NHAI के नियमों के खिलाफ है. जबकि एनएच की निर्धारण और संग्रह के तहत और एनएचआई दो टोल प्लाजा के बीच की न्यूनतम दूरी 60 किमी होनी चाहिए. इसके बावजूद इन शर्तों को पूरा नही किया जा रहा है. कांकेर से लेकर केशकाल तक सड़के बेहद खराब है. NHAI द्वारा पूरे जगह टोल नाकों में सुविधाओं का अभाव है. बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों की कई गाड़ियों पर फास्टैग नही लग पाया है. जब वे टोल पर जाते है तब टोल नाके वालों के द्वारा उनसे डबल चार्ज के साथ – साथ डबल शुल्क भी लिया जाता है. इसके साथ ही उनसे बतमीजी से पेश भी आते है, जो कि कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा. टोल ठेकेदारों द्वारा टोल नाकों पर बाहरी राज्यों के कामगारों से टोल संचालन के साथ – साथ दबंगई भी की जाती है. जगदलपुर से बढ़ईगुड़ा टोल नाके की दूरी 12 किमी है. लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से 20 किमी के दायरे में आने वाले सभी लोकल गाड़ियों (सीजी 17) से पैसा लिया जाता है, जो कि न्याय संगत नही है. परिवहन सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस विषय पर साफ कहा कि दो टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम 60 किमी की दूरी होनी चाहिए.

सुशील मौर्य ने आगे बताया कि कुम्हारी टोल नाके पर लोकल गाड़ियों (सीजी 04 और सीजी 07) को टोल फ्री किया गया है. उसी तरह यहां भी लोकल गाड़ियों (सीजी 17) को टोल फ्री किया जाएं. टोल टैक्स का शुल्क लिया तो जा रहा है लेकिन रायपुर तक खासकर कई जगहों पर सड़क बेहद खराब है. उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि जब तक सड़क बन नही जाती तब तक चारामा के आगे जगतारा टोल या मसोरा टोल नाके को निःशुल्क किया जाएं. NHAI के अनुरूप टोल शुल्क लेने के बाद जो सुविधाएं जैसे एम्बुलेंस और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो कि अप्राप्त है. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है. वहीं उन्होंने कहा है कि मांग पूरी नही होने पर 7 दिनों के बाद कांग्रेस पार्टी टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन और नाकेबंदी करने के लिए पूरी तरह बाध्य होगी.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, गौरनाथ नाग, सुषमा सुता, पार्षद सूर्यापानी, जस्टिन भवानी, ललिता राव, शुभम यदु, एस. नीला और खिरेंद्र यादव मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed