बीजापुर (डेस्क) – जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में बीते दिन जनपद में पदस्थ तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव के साथ एक पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा किये गए मारपीट के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सुशासन तिहार के बीच कर्तव्य से लौट रहे भैरमगढ़ जनपद में पदस्थ तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और पंचायत सचिव बाबू राव के साथ कुटरु एसडीओपी और अन्य पुलिस कर्मियों की बर्बरता निंदनीय है.

संवेदनशील इलाके में जोखिम उठाकर पंचायत कर्मी शासन की योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे है. दुर्गम इलाकों में जहां उनकी कर्तव्य परायणता के लिए उनकी पीठ थपथपाई जानी चाहिए, इसकी जगह उनसे बर्बरता, मारपीट, वह भी इस हद तक की शरीर पर मारपीट के जख्म उभर आए, यह ना सिर्फ मानवीय अधिकारों पर चोट है बल्कि इसे पुलिस की गुंडागर्दी कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी.
जिला पंचायत अध्यक्ष होने के नाते मेरा समर्थन पीड़ित पंचायत कर्मियों को है और मैं पुलिस प्रशासन से मांग करती हूँ कि घटना के लिए जिम्मेदार एसडीओपी कुटरु के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कारवाई करते पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए.