सुकमा (नवीन कश्यप). लगातार हो रही बारिश के चलते सुकमा जिले में आम जन – जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. इस आफत भी बारिश ने 20 से 25 परिवारों का आशियाना ढहा दिया है. वहीं बारिश का पानी नेशनल हाईवे में चढ़ गया है. साथ ही शबरी नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से सुकमा जिले के चारों तरफ सिर्फ बारिश का पानी ही दिख रहा है. इधर भारी बारिश के चलते ज़िला कलेक्टर ने शासकीय और प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

8 सितंबर को दोपहर के समय सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के चिंतलनार में अचानक बाढ़ आ गया. बाढ़ के कारण 20 से 25 घर ढह गए. और ग्रामीणों से सिर से उनका आशियाना ढह गया. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. और सभी घरों के परिवारों को स्कूल और पंचायत भवन में राहत शिविर केंद्र बनाकर ठहराया. इसके साथ ही सभी के लिए भोजन के अलावा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया गया. वहीं लाइट के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई.

इधर बारिश से नदी और नालों का जलस्तर लगातार ज़िले में बढ़ रहा है. सुकमा जिले में आज सुबह से ही नेशनल हाइवे गीदम नाला, डुब्बटोटा, एर्राबोर व पड़ोसी राज्य उड़ीसा को जोड़ने वाली सड़क पर बने झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद है. सैकड़ो गाडियों के पहिये बीच सड़क पर थम चुके हैं. और सुकमा ज़िले के साथ ही संभाग में लगातार बारिश हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed