नवीन कश्यप, सुकमा- जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों द्वारा लगाया प्रेशर आईईडी बम ब्लास्ट हो गया है. इस बम की चपेट में आने से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई है. मौत के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है. परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.

सुकमा एएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह हर दिन की तरह किस्टारम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव की महिला कवासी सुक्की जिसकी उम्र 27 वर्ष थी वह जंगल में गाय चराने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान करीब दोपहर के 2 बजे आदिवासी महिला का पैर माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी बम के नीचे आ गया. और आईईडी बम ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतनी जबरदस्त थी कि महिला का दोनों पैर और एक हांथ पूरी तरह से खत्म हो गया. जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं घटना स्थल पर ब्लास्ट होने से बड़ा गड्ढा भी हो गया. इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी लगते ही पुलिस बल थाने से मौके पर पहुंची. और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया. और विवेचना में जुट गई है. साथ ही माओवादियों के विरुद्ध थाना किस्टारम में अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

दरअसल बस्तर में लंबे समय से काबिज माओवादियों ने बस्तर के अलग अलग इलाको में जंगल व पगडंडियों में भारी मात्रा में आईईडी बम लगाया है. और इस बम से कई बार जवानों, आम नागरिकों और मवेशियों की मौत होते आई है. कई बार सर्चिंग के दौरान माओवादियों के आईईडी बम को जवानों ने बरामद किया है. और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है. बस्तर में जंगलो में आईईडी बम से बचना सबसे बड़ी चुनौती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed