नवीन कश्यप, सुकमा- नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात जवानों ने एक हार्डकोर महिला माओवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी के ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित था. माओवादी 2013 में हुए झीरम घाटी हमलें में शामिल थी.
सुकमा एएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 10 अगस्त को थाना गादीरास से जिला बल की पार्टी को माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान के लिए एटपाल और मनकापाल क्षेत्र में रवाना किया गया था. सर्चिंग के दौरान दोनों गांव के बीच पुलिया के पास एक संदिग्ध महिला दिखी. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. जिसके पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री था. पूछताछ में महिला ने नक्सल संगठन में काम करना स्वीकार किया. गिरफ्तार महिला माओवादी माड़वी देवे नक्सल संगठन में दरभा डिवीजन में मलेंगर एरिया कमेटी अंतर्गत पालनार LOS कमांडर/ एसीएम के पद पर पदस्थ थी. जिसका उम्र 28 वर्ष है. जो जंगमपाल सुकमा की निवासी है. जिसके ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था. जिसके कब्जे से 1 टिफिन बम 5 किलो वजनी, 04 नग डेटोनेटर, 04 नग जिलेटिन रॉड, 10 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 2 मीटर कोडेक्स वायर, 05 नग टार्च बैटरी व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया. यह विस्फोटक सामग्री पुलिस पार्टी पर हमला करने की नीयत से रखना बताया. जिसके बाद थाना गादीरास में प्रकरण पंजीबद्ध करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है. यह माओवादी अलग-अलग जिलों व उड़ीसा के सीमावर्ती इलाके में पिछले 15-16 सालों से सक्रिय थी.

विभिन्न घटनाओं में थी शामिल
2011-12 में बस्तर जिले के नक्सली हमलें थी शामिल, 04 जवान हुए थे शहीद।
2012 में डिलमिली में डामर प्लांट व क्रेशर प्लांट आगजनी की घटना में थी शामिल।
2013 में कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा झीरम घाटी हमले में थी शामिल। कांग्रेसी नेता और जवान सहित 32 लोगों की हुई थी मृत्यु।
2014 में टाहकवाड़ा घटना में थी शामिल, 15 जवान व 1 नागरिक की हुई थी मृत्यु।
2016 में मैलावाड़ा घटना में थी शामिल, 09 जवान हुए थे शहीद।
2017 में बुरकापाल घटना में थी शामिल, 25 जवान हुए थे शहीद, 5 जवान घायल।
2018 में दंतेवाड़ा मद्दाड़ी आईईडी ब्लास्ट घटना में थी शामिल, 07 जवान हुए थे शहीद, 5 हथियार लुटे गए थे.
2018 में अरनपुर घटना में थी शामिल, 1 पत्रकार व 2 जवान हुए थे शहीद।
2019 में दंतेवाड़ा आईईडी ब्लास्ट घटना में थी शामिल, विधायक सहित 04 जवान हुए थे शहीद।
2020 में मीनपा घटना में थी शामिल, 17 जवान शहीद व 15 जवान हुए थे घायल।
वहीं कई अन्य विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल थी. हत्या, लूटपाट, आगजनी, आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग जैसे घटनाओं अलग अलग स्थानों में शामिल थी.