गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लगा हुआ है और बस्तर पुलिस एक्टिव मोड पर नजर आ रही है लगातार अपराधियों के ऊपर कार्यवाही करते नजर आ रही है इसी कड़ी में आज बस्तर पुलिस के द्वारा सक्रिय रहे सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. और दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया है.
जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा जगदलपुर शहर में ऑनलाइन व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है. जिस पर थाना कोतवाली से विशेष टीम का गठन किया गया और कार्यवाही के लिए चिन्हित जगह के लिए टीम को रवाना कर दिया गया. जहां टीम ने शहर के संजय इतवारी बाजार में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा. जो मोबाइल और लैपटॉप से ऑनलाइन जुआ सट्टा खिलाने पाए गए. गिरफ्तार आरोपी दंतेश्वर राव उर्फ दंती व रितेश कुमार त्रिवेदी जगदलपुर शहर के ही निवासी हैं. जिनके कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया गया. इसके अलावा सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड, पासबुक भी जप्त किया गया. साथ ही एक लैपटॉप और 10 नग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 6 क 7 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों ही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.