गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- छत्तीसगढ़ 2023 महासंग्राम के पहले चरण में 07 नवंबर को मतदान होना है. मतदान को लेकर सभी प्रत्याशी और पार्टी अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. एक ऐसा ही बस्तर संभाग का इकलौते सामान्य सीट जगदलपुर विधानसभा में भी प्रचार जोरों पर है. लेकिन जगदलपुर विधानसभा में भाजपा के द्वारा बच्चों से चुनावी प्रचार करवाने का मामला निकलकर सामने आया है. खुलेआम जगदलपुर क्षेत्र में बालश्रम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है. बच्चों से अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार की दृष्टि से झंडा और बैनर पोस्टर बंटवाने का काम किया जा रहा है. जबकि प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने निर्देश जारी करने के बाद पकड़े जाने पर बालश्रम कानून व किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही करने का स्पष्ट आदेश जारी किया हुआ है. इसके बावजूद जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कोलेंग इलाके में बच्चें भाजपा का प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं. जिनके हांथो में भाजपा प्रत्याशी किरण देव का बैनर है. और वे लोगों को बांट रहे हैं.

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कालाहांडी सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार पंडा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है. बच्चे मतदाता नहीं होते हैं. बच्चों को अगर राजनीतिक मंच में ला रहे हैं. यह गलत परम्परा है.

इधर कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकर्ता बचे नहीं है. बच्चों से प्रचार-प्रसार करवा रही है. बाल अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. चुनाव आयोग को तत्काल इस पर संज्ञान लेना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और जिला अध्यक्ष पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर देना चाहिए. और उन्हें जेल भेज देना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed