बीजापुर (चेतन कापेवार)। जन अधिकार यात्रा का पहला चरण बीजापुर में समाप्त करने के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेसवार्ता की और स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार को वादाखिलाफी पर घेरा। शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिले के अंतिम छोर तारलागुड़ा से जनाधिकार यात्रा पर निकले थे, आज पैदल चलकर बीजापुर पहुंचने के पश्चात गागड़ा ने पत्रकार भवन में प्रेसवार्ता की और स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। गागड़ा ने कहा कि विधायक और सरकार से जनता पीड़ित है , जन अधिकार यात्रा के जरिये दुःख-तकलीफ़ों से रूबरू हो रहे हैं, यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है,विधायक पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते कहा कि विधायक ने पंचायत का अधिकार छीनकर अपना अधिकार जमा लिया है, चौदहवें और पंद्रहवीं वित्त में आपातकाल में खर्च के लिए पैसे नही बचे हैं। वे पैसे विधायक डकार गए। आगे गागड़ा ने कहा है पुरे क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है ग्रामीणों को दवाई नही मिल पा रही है,सरकार कर्ज में दबी है , वृध्दापेंशन नही मिल रहा, बेरोजगारी भत्ता ऐसे तमाम घोषणा पत्र के वादे हवा-हवाई है। खनिज न्यास निधि मद से भद्राकाली में कार्य कराया जा है। जिसका एजेंसी पंचायत बताया गया है बोर्ड में, परंतु इसकी जानकारी वहां के सरपंच को नही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है विधायक किस स्तर तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। दूसरी ओर मिट्टी कार्य बारिश के मौसम में कराया जा रहा है , जबकि यह कार्य नियम अनुसार मानसून से पूर्व बंद हो जाना चाहिए था। संगमपल्ली पंचायत में वाहन से कार्य कराया गया था, जिसका भुगतान आज तक नही हुआ है, जबकि राशि आहरित हो चुकी है, विधायक ने जिस तरह से भ्रष्टाचार को दिनचर्या बना लिया है और जिला प्रशासन कंधे से कंधे मिलाकर गलत कार्यों में विधायक का सहयोग कर रही है यह दुर्भाग्य है, सरकार के पैसो का जितना बंदरबांट किया जा रहा है इसका पाई-पाई हिसाब होगा भाजपा की सरकार बनने के बाद। हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और जनता की हर परेशानी को लेकर प्रशासन को अवगत करवा रहे हैं परंतु कलेक्टर विधायक के दबाव में कोई कार्य के स्थिति में नही है।
महेश गागड़ा ने कहा कि विधायक जनता की बात नही सुनते ऐसा ग्रामीणों की शिकायत है,मद्देड़ के ग्रामीण केनाल की मांग विधायक से लगातार कर रहे हैं, बावजूद जहां जरूरत नही होती, वहां कार्य स्वीकृति करवाकर कागजों में पैसे निकालने का काम विधायक कर रहे हैं। सरकार समय पर खाद उपलब्ध नही करवा पाई । महंगे दामों पर अन्य राज्य से लाने को मजबूर थे ,इस पर विधायक मौन बनकर रह गए।
विधायक के भ्रष्टाचार और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ व युवा,किसान,कर्मचारियों के हित में लड़ाई है,यह जन अधिकार यात्रा के दौरान जनता का समर्थन बयां कर रही है आने वाला समय बदलाव का है।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट, जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुक्कड़, सुखलाल पुजारी, गोपाल पवार,लवकुमार रायडू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed