जगदलपुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े संस्थानों के निजीकरण और प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों को सौंपने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

निजीकरण और ‘मित्रवाद’ पर तीखा हमला

​राजीव भवन के समक्ष आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जिस भिलाई को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ के रूप में स्थापित किया था, उसे मोदी सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों को बेचने की तैयारी कर रही है. आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर जबरन कब्जा कर कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुँचाया जा रहा है.”

‘सत्याग्रह’ के समर्थन में उग्र आंदोलन

​युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष निकेत राज झा और ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ​भिलाई के स्कूलों और मैत्री बाग के निजीकरण के लिए निविदा (Tender) जारी करना तानाशाही का प्रमाण है. ​भिलाई के बाद अब सरकार की नजर कोरबा, बचेली और बस्तर की संपदा पर है. ​विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ED और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.

आगामी आंदोलन की चेतावनी

​कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि छत्तीसगढ़ के संसाधनों की नीलामी नहीं रुकी, तो युवा कांग्रेस आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

​इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव तुलाराम कश्यप, प्रदेश सचिव सूरज कश्यप, विक्रांत सिंह, और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed