जगदलपुर (डेस्क) – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व और निरंतर प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है. जनभावनाओं के अनुरूप काम करते हुए किरण देव ने क्षेत्र के धार्मिक और आस्था स्थलों के उन्नयन के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
आस्था से भावनात्मक जुड़ाव : किरण देव
किरण देव की पहल पर, बस्तर विकास प्राधिकरण से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन एवं विकास के लिए ₹1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. विधायक श्री देव ने कहा कि हमारे मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिर से हमारी आस्था एवं भावनात्मक जुड़ाव है. वर्षों से बस्तरवासियों की मांग थी, जिसे गंभीरता से लिया गया है.
उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है. श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, और हमारी मांगों को पूरा किया जा रहा है.
इन 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा उन्नयन
स्वीकृत ₹100 लाख की राशि से जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा, जिससे इन स्थलों की तस्वीर बदल जाएगी.
● ग्राम बिजापुट : उपनपाल कोंदई माता गुड़ी के उन्नयन कार्य हेतु ₹15 लाख.
● ग्राम रामपाल करनपुर : शिव गुड़ी के उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए ₹10 लाख.
● ग्राम करनपुर : ठाकुरानी माता गुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु ₹5 लाख.
● ग्राम हल्बाकचोरा : मां गंगादई माता गुड़ी में आहता निर्माण व अन्य कार्य हेतु ₹20 लाख.
● छत्रपति शिवाजी वार्ड : हिंगलाजिन माता गुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु ₹5 लाख.
● गुंडाधुर वार्ड : शिव गुड़ी का उन्नयन व विकास कार्य हेतु ₹10 लाख.
● प्रवीर वार्ड : लक्ष्मी नारायण मंदिर में देव गुड़ी में शेड निर्माण हेतु ₹10 लाख.
● विजय वार्ड : शीतला माता मंदिर में शेड निर्माण व विकास कार्य हेतु ₹10 लाख.
● सुभाष चंद्र वार्ड : टेकरी हनुमान मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु ₹10 लाख.
● अब्दुल कलाम वार्ड : हिंगलाजिन माता गुड़ी में उन्नयन व विकास कार्य हेतु ₹5 लाख.
इस विकास कार्य की शुरुआत से क्षेत्र की जनता, और भक्तजनों में काफी हर्ष का माहौल है. जनता ने संवेदनशील विधायक किरण देव के प्रति आभार व्यक्त किया है, जो लगातार जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र का चौमुखी विकास कर रहे हैं.