जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर से 15 किलोमीटर दूर केशलूर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से धन्यवादी का पर्व मनाया गया। इस पर्व में मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च जगदलपुर के सदस्यों के साथ ही ग्रामीण कलीसियाओं के मसीही विश्वासी सहभागी हुए और प्रभु यीशु मसीह की महिमा की। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह से दोपहर तक प्रभु यीशु मसीह के नाम की महिमा करते हुए मसीहियों ने आराधना किया। साथ ही प्रभु के पवित्र वचन का सुसमाचार भी प्रभु के दास के द्वारा सुनाया गया। जिसके बाद इस पर्व में धन्यवाद स्वरूप चढ़ाए गए सामग्रियों की बोली लगाई गई। जिसमें बढ़-चढ़कर मसीहियों ने हिस्सा लिया। इस धन्यवादी पर्व में अंतिम बोली एक देसी मुर्गे की लगाई गई। जो धीरे-धीरे करके 3000 के पार पहुंचा जिसके बाद मुर्गे की 3500 रुपये में बोली लगाकर केशलूर के राजू कश्यप ने देसी मुर्गे को अपने नाम किया। जिसके बाद धन्यवादी पर्व की याद में मुर्गे के साथ राजू कश्यप, रत्नेश बेंजामिन व प्रभु के दासों ने तस्वीर खिंचाई और परमेश्वर का धन्यवाद किया।