1. जगदलपुर- नैसर्गिक सौंदर्य व वन्यप्राणियों से भरपूर बस्तर के कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क में शिकारी सक्रिय हो गए हैं. शिकारियों के हौसले इलाके में बुलंद हैं. शिकारियों के हमलें से आज एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके शव का पोस्टमार्टम करके अंतिम संस्कार किया जाएगा.

कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क के एसडीओ कमल तिवारी ने बातचीत करते हुए बताया कि आज दोहपर के समय कांगेरवेल्ली के पेदावाड़ा चौक के पास नेशनल हाइवे 30 में तीर लगा हुआ घायल हिरण दौड़ते हुए पहुंचा. और गिर गया. जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी व राहगीर गंभीर रूप से घायल हिरण को उठाकर सड़क के किनारे किए. घायल हिरण को अस्पताल ले जाने से पहले ही हिरण ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद हिरण के शव को वन विभाग ने अपने कब्जे में लिया. कल शुक्रवार को पोस्टमार्टम करके विधिवत अंतिम संस्कार किया जायेगा. वहीं एसडीओ ने कहा कि जल्द ही शिकारियों की तलाश की जाएगी. और उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल कांगेरवेल्ली के इलाके में शिकारी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. इससे पूर्व भी हिरण का शिकार कर उसे पकाने वाले लोगों पर कांगेरवेल्ली ने कार्रवाई करके जेल दाखिल किया था. इसके बावजूद इस इलाके में शिकारी सक्रिय हैं. और उनके हौसले बुलंद हैं. बस्तर का कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क वन्यप्राणियों के सहवास के लिए काफी अनुकूल है. यहां विलुप्तप्राय प्राणियों के साथ विभिन्न प्राणी पाए जाते हैं. सैकड़ो प्रजाति के पक्षी, जानवर पाए जाते हैं. इस कारण शिकारी भी यहां सक्रिय हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed