दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस बल को सफलता मिली है। डीआरजी जवानो ने 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया की नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी के जवानों को कलेपाल और मारज़ूम के जंगल पहाड़ी क्षेत्रों में रवाना किया गया था। जहां ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सली जवानों को देख भागने और छिपने लगे, जिसे डीआरजी के जवानों ने घेराबंदी करके धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों में बामन मड़काम जनताना सरकार सदस्य, भीमा मड़काम DAKMS अध्यक्ष और सुकलु कुहडामी DAKMS सदस्य जोकि कटेकल्याण क्षेत्र में सक्रिय थे। तीनों ही नक्सलियों पर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। गिरफ्तार नक्सली आईईडी विस्फोट करने, मारपीट करने, लूटपाट करने जैसे मामलों में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *