गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- बस्तर जिले में नाबालिक बच्चे के ऊपर ऑनलाइन पब्जी गेम की ऐसी लत लग गई कि माता पिता के मना करने पर नाबालिक ने सुसाइड नोट लिखकर नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया. जिसका शव दूसरे दिन पुलिस को नदी में तैरता हुआ मिला. आत्महत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.
कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश कुमार जांगड़े ने बताया कि बीती रात उन्हें परिजनों के द्वारा नाबालिक के सुसाइड नोट लिखकर गुम होने की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद कोतवाली थाने के 2 विशेष टीम का गठन किया गया. एक टीम CCTV कैमरा के जरिये नजर बनाई हुई रखी थी. दूसरी टीम सुसाइड नोट को ध्यान में रखते हुए नदी नालों पर नजर बनाई थी. पता तलाश के दौरान आज सुबह आमागुड़ा के नजदीक इंद्रावती नदी पर बने बड़े पूल के नीचे कुछ लोगों ने तैरती बॉडी को देखा. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही गोताखोरों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. और शव को नदी के बाहर निकाला गया. जिसके बाद परिजनों से शव की पहचान कराई गई. पहचान होने के बाद मामला पंजीबद्ध कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
साथ ही बताया कि 14 वर्षीय बालक पब्जी गेम का आदि था. जिससे परिजन काफी परेशान रहते थे. इससे पूर्व भी नाबालिक अपने निवास स्थान उत्तरप्रदेश में कीटनाशक दवाई का सेवन करके आत्महत्या करने का प्रयास किया था. जिसे देखते हुए परिजन उसे जगदलपुर अपने नाना के घर सुधरने की सोचकर लाये थे. और पिछले 15 दिनों से उसे मोबाइल से दूर रखा गया था. जिसके कारण नाबालिक ने सुसाइड नोट लिखकर यह कदम उठाया है.