दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। श्रमवीरों के सम्मान में आज मनाए जा रहे बोरे बासी तिहार पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह ने भी बोरे बासी खाकर यह उत्सव मनाया। विनोद सिंह ने बताया कि किसानों और श्रमिकों के साथ आम छत्तीसढ़िया लोगों का भी यह बड़ा प्रिय आहार है। अपने पौष्टिक गुणों और स्वाद के कारण यह हमारी लोक-संस्कृति में इस तरह रच-बस गया है. यह हमारे गीतों और लोक-कथाओं में भी शामिल हो गया है. गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है। त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह राम बाण है।