जगदलपुर। नव वर्ष से छत्तीसगढ़ अनारक्षित वर्ग संघ के बैनर तले, संघ से जुड़े सदस्यों ने स्थानीय गोलबाजार चौक से सदस्यता महाअभियान की शुरुआत कर दी है। संघ के सदस्य लगातार बैठकें कर समान्यवर्ग को एकजुट करने की रणनीति बना रहे हैं, इसी के तहत प्रदेश स्तर संगठन बनाने का निर्णय भी लिया गया है।

सदस्यों ने बताया कि समान्यवर्ग अपने हितों को लेकर अब एक जुट होने लगा है महज दो घंटे में सैकड़ों की संख्या में सदस्यता इसका साक्षात प्रमाण है। उन्होंने आगे बताया कि समान्यवर्ग अब जाग रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सदस्य एवं शासकीय कर्मचारियों ने भी संघ की सदस्यता लेकर यह बता दिया है कि समान्यवर्ग की उपेक्षा हर ओर हो रही है और यदि आज कदम नही उठाया गया तो वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। सदस्यों ने आगे कहा कि यदि सरकारें आज़ादी के 75% वर्ष बाद भी आरक्षण को सीढ़ी बनाकर लोगों को गुमराह करके वोट बटोरने में लगी हुई है तो यह देश के लिये दुर्भाग्य का विषय है। समानता का अधिकार संविधान में सब को दिया गया है तो फ़िर समान्यवर्ग के साथ यह उपेक्षापूर्ण बर्ताव क्यों। आख़िर समान्यवर्ग के बारे में क्यों नही सोचा जा रहा है।

सदस्यों ने आगे बताया कि जल्द राज्य के हर वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द संगठन गठन की प्रक्रिया भी पूर्ण होगी जिसमें विधिक प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा जिसके नेतृत्व में कानूनी संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

आयोजन में मुख्य रूप से सामान्य वर्ग संघ के रोहित सिंह आर्य, करमजीत कौर, आशा आचार्य, नोहर सिंह राजपूत, सुशील खम्बारी, प्रकाश जोशी, हितेन्द्री, मोहन लाल जोशी, शोभा शर्मा, गौरव मुखर्जी, निर्मल जैन, मितेश सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed