कवि सिंहा, दंतेवाड़ा। जिले में लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंचे वनकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। तस्‍करों के पिटाई से 2 वनकर्मी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज बचेली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस मारपीट करने वालों पर अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई है। वन विभाग नकुलनार और बचेली से वनकर्मियों की टीम टिकनपाल गांव में चल रहे अवैध लकड़ी के कारोबार पर छापा मार कार्रवाई करने पहुंची थी। लकड़ी तस्कर वन कर्मियों को देखते ही सतर्क हो गए। तस्‍करों ने गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ मिलकर वन कर्मियों को घेर लिया। तस्‍करों ने वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद लड़की तस्‍कर पोदिया, भीमा ने अपने लोगाें के साथ मिलकर वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें बाकी वन कर्मी भागने में कामयाब हो गए जबकि दो वन कर्मी शिराज पटेल, उमेश नेगी को तस्करों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी किरंदुल पुलिस को मिली तो तत्काल मौके के लिए रवाना हुई जिसके बाद वन कर्मियों की जान बची। इस घटना में दो वन कर्मियों का इलाज अपोलो अस्पताल बचेली में चल रहा है। पुलिस मारपीट करने वालों पर अपराध पंजीकृत कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed