जगदलपुर (डेस्क) – माओवादी संगठन के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के वरिष्ठ सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा ने आज शुक्रवार को अपने नौ (9) अन्य माओवादी साथियों के साथ पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

​आत्मसमर्पण करने वाले इन 10 माओवादियों पर कुल ₹65 लाख का इनाम घोषित था. इनमें से अकेले चैतू पर ₹25 लाख का इनाम घोषित था. ​जिला बस्तर के जगदलपुर स्थित शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में आयोजित “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल” कार्यक्रम के दौरान यह आत्मसमर्पण हुआ.

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP) बस्तर और महानिरीक्षक (IGP) बस्तर सहित अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की उपस्थिति में, चैतू सहित कुल 10 माओवादी कैडरों को मुख्यधारा में शामिल किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed