चेतन कापेवार, भोपालपटनम– पिछले दिनों लगातार भारी बारिश के कारण इंद्रावती नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण भोपालपटनम तहसील के अटुकपल्ली ग्रामपंचायत के आश्रित गाँव कांदला कोंडामोसम अटुकपल्ली के गाँव बाढ़ से प्रभावित थे, जिसके कारण उस गाँव के ग्रामीण रास्ट्रीय राजमार्ग के आस पास बसने के लिए झोपड़ी बनाकर झिल्ली बिछाकर रहने का मन बना लिया। लेकिन वन विभाग के द्वारा इन ग्रामीणों को खदेड़ा जा रहा है।

इस बात की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडु के नेतृत्व में भाजपा का दल प्रताड़ित अटुकपल्ली ग्रामवासियों तक पहुँच कर उनकी व्यथा सुनी । ग्रामीण कुरसम वेंकट पिता गौरैया, आलम मधुकर पिता पोचन्ना, कुमारी कँटी पदमा पिता गोपाल, देपाक जया पति नागेश, पार्वती अम्बाला पति बचैया, मट्टी शांता पति जगैया, तलण्डी सरस्वती पति लष्मीपति का कहना है कि हर वर्ष नदी में जलस्तर बढ़ने से गाँव के चारो ओर बाढ़ का पानी घेर लेता है जिससे आवागमन के रास्ते बन्द हो जाते है। तहसील मुख्यालय से सम्पर्क टूट जाता हैं कई बार इस कारण जानमाल का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इस कारण से हम समस्त ग्रामवासी सुरक्षित जगह बसने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे है, किंतु आये दिन वन विभाग के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, विभाग के कर्मचारियों के द्वारा हमको धमकी देकर राशन सामग्री व झिल्ली उखाड़ फेंक कर समान की जप्ती कर अटुकपल्ली के ग्रामपंचायत भवन में रखा गया है ।

ग्रामीणों की पीड़ा को सुनकर लवकुमार रायडु ने कहा कि शासन प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही है। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का दौरे के दरम्यान कहा गया था कि बाढ़ पीड़ितों को सरकार हर सम्भव सहायता करेगी डुबान क्षेत्रो को नई बस्तियां में बसाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन उन्होंने आरोप लगया की प्रशासन को आगे लाकर इन गरीबो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, और इस विषय पर क्षेत्रीय विधायक चुप्पी साधे हुए है उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग इनकी मदद के लिए तैयार है शासन प्रशासन तत्काल इन बाढ़ पीड़ितों के लिए सुरक्षित जगह को मुआयना करा कर इस विकट समस्या का हल करे। इस दौरान जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बलदेव उरसा, जिला जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सयोजक दयाशंकर पटेल, जिला मंत्री राकेश केतारप, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पी संतोष कुमार, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष यालम सुरेश, मण्डल महामन्त्री जी एल स्वामी पार्टी के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता, ग्रमीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed